बाद में ट्रेन से फेंक दिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. लड़की को नशीला पाउडर सुंघा किया बेहोश दलसिंहसराय : स्थानीय स्टेशन के समीप 34 व 35 नंबर रेलवे गुमटी के निकट मंगलवार की रात चलती बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवती को लोगों ने नीचे फेंक दिया़ स्थानीय लोगों ने नजर पड़ते ही इसकी सूचना थाने को दी़ पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय महिला […]
विज्ञापन
दुस्साहस. लड़की को नशीला पाउडर सुंघा किया बेहोश
दलसिंहसराय : स्थानीय स्टेशन के समीप 34 व 35 नंबर रेलवे गुमटी के निकट मंगलवार की रात चलती बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवती को लोगों ने नीचे फेंक दिया़ स्थानीय लोगों ने नजर पड़ते ही इसकी सूचना थाने को दी़ पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय महिला भगवानपुर चकसेखू वार्ड एक के भगवान यादव की पत्नी यमुना देवी ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया़ उसकी चिकित्सा चल रही है़ युवती ने इलाज के दौरान खुद को मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के बनकट वार्ड नौ के मेंहदीनगर इलाके की रहने वाली मो एजाजुल हक की पुत्री काजल खातून बताया है. सूचना पर समस्तीपुर से पहुंचे जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने युवती से घटना के बाबत पूछताछ करते हुए उसका बयान लिया़
पुलिस के समक्ष दिये बयान में जख्मी युवती ने बताया कि उसे घर में शनिवार को बड़ी बहन से खाना बनाने के दौरान कुछ कहा सुनी हो गयी. इस बात को लेकर गुस्से में वह करीब एक बजे दिन में अपने घर से निकल कर गांव के कोचिंग जाने वाली रास्ते पर चल पड़ी़ रास्ते में वह सिर्फ अपने गांव के युवक मो मिक्की को ही देख सकी़ रास्ता सुनसान होने की वजह से वह आगे चलने लगी. तभी पीछे से किसी ने उसके मुंह पर रूमाल रख कर मुंह दबा दिया़
शायद नशीला पदार्थ सुंघाने की वजह से वह बेहोश हो गयी, जिससे उसके साथ आगे क्या हुआ, वह पता नहीं. अगले दिन होश आने पर वह अपने आप को एक कमरे में बंद पाया. इसी बीच गांव के मो मिक्की को दो अन्य युवकों के साथ देख कर अपने पिता से बात कराने की बात कही़ इस पर बात कराने को कह कर उसने बात नहीं करायी़ आकर बात कराने को कहकर कहीं चला गया. इस बीच उसके हल्ला करने पर उस मकान के मालिक भी पहुंचे और उन तीनों से उसे उसके घर पहुंचा देने
ओर नहीं तो पुलिस के हवाले कर देने की बात कही. इस पर वे तीनों मिलकर उसे एक टेंपो पर लेकर स्टेशन चले आये और ट्रेन में बैठा लिया़ इस दौरान उसे मकान या स्टेशन का पता भी नहीं चल सका. ट्रेन में बैठने पर हवा लगने की बात कह कर उसे गेट के सामने बुला लिया और उसके बाद क्या हुआ, उसे पता नहीं. होश आने पर अपने को अस्पताल में पाया. मौके पर रेल पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने वाली महिला से भी पूछताछ कर जानकारी ली़ सूचना पर जख्मी युवती के पिता व भाई अस्पताल पहुंच चुके थे. इसमें भी पुलिस ने आवश्यक जानकारी ली़ रेल थानाध्यक्ष के अलावे आरपीएफ पोस्ट प्रभारी धनंजय कुमार, दिलीप कुमार मंडल व स्थानीय थाने के अनि आरपी राय व राम कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मामले को लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटे थ़े वहीं जख्मी के पिता अपनी पुत्री को वापस घर ले जाने की बात कह रहे थ़े जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि मामले को लेकर दिये गये बयान को प्राथमिकी दर्ज करने व कार्रवाई के लिए बरूराज थाना मुजफ्फरपुर को भेजा जा रहा है. क्योंकि युवती के साथ वहीं घटना घटी है़ युवती को बेहतर इलाज व देखभाल के लिए तत्काल उसके अभिभावक को सुपुर्द किये जाने की बात कही़ जख्मी के पास से पुलिस ने सुगौली स्टेशन से मुजफ्फरपुर तक के मेल एक्सप्रेस का एक टिकट व दो जुलाई को कटा बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










