इंटर रिजल्ट में अविलंब सुधार करने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों पर हो कार्रवाई समस्तीपुर : इंटर परीक्षाफल में गड़बड़ी को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को बिहार बंद का आंशिक असर समस्तीपुर में भी दिखा. छात्र संगठनों ने सड़क जाम कर कुछ देर यातायात को बाधित किया. वहीं डीइओ कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया. शहर […]
विज्ञापन
सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों पर हो कार्रवाई
समस्तीपुर : इंटर परीक्षाफल में गड़बड़ी को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को बिहार बंद का आंशिक असर समस्तीपुर में भी दिखा. छात्र संगठनों ने सड़क जाम कर कुछ देर यातायात को बाधित किया. वहीं डीइओ कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आइसा, इनौस,डीवाइएफआइ के द्वारा जुलूस निकाला गया. छात्र संगठनों ने सरकार से इंटर के रिजल्ट में अविलंब सुधार करने,
शैक्षणिक बदहाली दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहाल करने की मांग की. वहीं बिहार के शिक्षा व्यवस्था को कलंकित करने वाले अधिकारी से लेकर सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों पर भी कार्रवाई की मांग की. डीवाइएफआइ ने ओवरब्रिज के निकट सड़क जाम कर स्कूलों में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, उच्च विद्यालयों की बदहाली दूर करने की मांग करते हुए सरकार के विरोध में नारे लगाये.
छात्र संगठन के विभिन्न बैनर तले घोषलेन स्थित डीइओ कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इनौस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के निकट सड़क जाम कर टॉपर घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. बाद में अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद जाम को खत्म किया गया. दर्शन में डीवाइएफआइ के जिलाध्यक्ष भोला राय, जिला मंत्री महेश कुमार, राघवेंद्र यादव, बबलू कुमार, चंदन कुमार, अमर कुमार, इनौस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आइसा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, चंदन कुमार बंटी, गंगा प्रसाद पासवान, मनीष कुमार यादव, आशुतोष कुमार, अरविंद पासवान, मनोज कुमार, राम कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










