समस्तीपुर में 14.2 मिमी हुई बारिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जतायी बारिश की संभावना समस्तीपुर : जिले में विगत दो दिनों से रुक-रुक कर प्री माॅनसून बरसात का दौर जारी है. इससे पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस नीचे खिसक आया है. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से कूल-कूल हो गया है. आसमान में सुबह से छा रहे बादलों ने थोड़ा उमस […]
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जतायी बारिश की संभावना
समस्तीपुर : जिले में विगत दो दिनों से रुक-रुक कर प्री माॅनसून बरसात का दौर जारी है. इससे पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस नीचे खिसक आया है. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से कूल-कूल हो गया है. आसमान में सुबह से छा रहे बादलों ने थोड़ा उमस बरपाने के बाद बुधवार की दोपहर झमाझम बारिश करायी. विभागीय आंकड़े के मुताबिक बुधवार को जिले में औसतन 4.6 मिली मीटर बारिश हुई है. इसमें सबसे अधिक हसनपुर में 27.2 व समस्तीपुर में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.
सबसे कम सिंघिया में 1.2 मिमी बारिश हुई है. इससे शहर की कई सड़कों पर कुछ देर के लिए बरसात का पानी जमा हो गया. इससे लोगों को आवाजाही में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी. बारिश के दौरान हवा की रफ्तार भी सामान्य रूप से बनी रही. मौसम विभाग के अनुसार आठ से 12 किमी प्रति घंटे की औसत गति से बारिश के दौरान हवा चली है. माॅनसून भी पूरी लय में है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो बिहार में यह अपने समय पर दस्तक दे सकता है. इससे पूर्व जिले में प्री माॅनसून बरसात का सिलसिला जारी रहेगा.
जून में 6.1 एमएम हुई बारिश : जून के आरंभ में तपती धूप का दौर रहा. इसके बाद भी महीने के पहले सप्ताह में 6.1 मिली मीटर बारिश हो चुकी है. विभागीय आंकड़े के अनुसार, मॉनसून के आगमन वाले इस पूरे महीने में 153.81 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है. गत तीन जून को जिले में 1.5 एमएम बारिश हुई है. सात जून को 4.6 एमएम बारिश हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










