रिवाल्वर लेकर फरार हुए रिटायर्ड दारोगा गिरफ्तार

समस्तीपुर : नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बावजूद सरकारी रिवाल्वर जमा नहीं करने और मालखाना का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने मंगलवार को रिटायर्ड दारोगा विक्रांत दास को गिरफ्तार कर लिया. विक्रांत दास पर गत सप्ताह मुफस्सिल थाने में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बताया गया […]
समस्तीपुर : नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बावजूद सरकारी रिवाल्वर जमा नहीं करने और मालखाना का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने मंगलवार को रिटायर्ड दारोगा विक्रांत दास को गिरफ्तार कर लिया. विक्रांत दास पर गत सप्ताह मुफस्सिल थाने में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
बताया गया है कि प्राथमिकी को लेकर श्री दास आज पुलिस अधीक्षक से मिलने गये थे, जहां एसपी के निर्देश पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्री दास 2014 में मुफस्सिल थाने से रिटायर्ड हुए थे. सेवा काल के दौरान उनके पास थाने के मालखाना का प्रभार था. इसके अलावा उक्त दारोगा के पास सरकारी रिवाल्वर भी था. लेकिन, उन्होंने न ही मालखाने का चार्ज दिया और न ही विभाग को सरकारी रिवाल्वर लौटायी. रिवाल्वर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










