अलग-अलग घटनाओं में बालक समेत तीन मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

एक महिला की नहीं हो सकी पहचान फतेहपुर में सड़क जाम कर लोगों ने मांगा प्रशासन से मुआवजा सरायरंजन : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुई घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी शंकर सहनी का पुत्र गोलू कुमार (6), फतेहपुर गांव निवासी […]
विज्ञापन
एक महिला की नहीं हो सकी पहचान
फतेहपुर में सड़क जाम कर लोगों
ने मांगा प्रशासन से मुआवजा
सरायरंजन : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुई घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी शंकर सहनी का पुत्र गोलू कुमार (6), फतेहपुर गांव निवासी स्व. लक्ष्मी सिंह की पत्नी जानकी देवी (58) है, जबकि एक मृत महिला की पहचान के लिए पुलिस जुटी है. जानकारी के अनुसार, रायपुर बुजुर्ग गांव के सहनी टोल स्थित ब्रह्मस्थान में पीपल पेड़ की डाली अचानक टूट कर पेड़ के नीचे खेल रहे गोलू की गर्दन पर गिर गया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व एएसआइ अलख नारायण तिवारी घटना की छानबीन करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप एनएच-28 मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से स्व़ लक्ष्मी सिंह की 58 वर्षीय पत्नी जानकी देवी की मौत हो गयी. बाइक चालक भी गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. युवक को इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल भेजा गया है.
घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 को जाम कर मुआवजा मांगा. घटना की सूचना पर पहुंचे मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. दूसरी ओर सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा गांव के समीप एनएच-103 पर अनियंत्रित टेंपो के पलटने से उस पर सवार एक महिला की मौत
घटनास्थल पर हो गयी. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. वाहन पर सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उसका इलाज समस्तीपुर के निजी क्लीनिक कराया गया. लोगों के अनुसार टेंपो वरुणा की ओर से आ रहा था. इसी क्रम में घटना स्थल के निकट अचानक पलट गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लाश की पहचान के लिए पुलिस अपने स्तर से जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










