ट्रेन से कट कर युवक की मौत

ट्रेन से कट कर युवक की मौत
सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला बोरा पट्टी के पास ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान वार्ड नंबर 23 नगर निगम चौक निवासी बमबम मिश्रा के रूप में बतायी जा रही है. बताया जाता है कि युवक विक्षिप्त था. जो अपने साथ हर हमेशा एक बंदर के बच्चे के साथ शहर में घुमता रहता था. गुरुवार को युवक बंदर के बच्चे के साथ कचहरी ढाला के समीप पटरी के बीचोंबीच जा रहा था कि दोपहर में सहरसा से सुपौल जा रही ट्रेन के चपेट में आ गया. जिसके कारण युवक के साथ साथ बंदर के बच्चे की भी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची सदर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










