नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित, तकनीकी शिक्षा और अनुशासन पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बच्चों को जानकारी देते प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए एक इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, तकनीकी शिक्षा और अनुशासित छात्र जीवन से परिचित कराना था.

विज्ञापन

Engineering College: सहरसा. हटिया गाछी स्थित सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बुधवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया. टेक्नोलॉजी एंड टेक्निकल एजुकेशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, तकनीकी शिक्षा, संस्थान की कार्यप्रणाली और अनुशासित छात्र जीवन से परिचित कराना था.

विज्ञापन

कॉलेज की व्यवस्था और शिक्षण प्रणाली से कराया परिचय

इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था, प्रयोगशालाओं, आधुनिक तकनीकी संसाधनों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और शैक्षणिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन के महत्व से भी अवगत कराया गया.

प्राचार्य ने दिया सफलता का मंत्र

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि यह विद्यार्थियों के जीवन की नई शुरुआत है. उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और मजबूत चरित्र ही सफलता की पहचान होते हैं. विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

इंडक्शन प्रोग्राम को बताया महत्वपूर्ण

प्रोफेसर इंचार्ज एसआईपी प्रो. कृष्णा कुमार ने कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन के अनुरूप ढालने का महत्वपूर्ण माध्यम है. इससे नए छात्र-छात्राओं को संस्थान की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को समझने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सहायता मिलती है.

व्यक्तित्व विकास पर भी रहा विशेष फोकस

Engineering College: कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई. कॉलेज प्रबंधन ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन