27 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
27 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मंगलवार को सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 27 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सहरसा. मंगलवार को सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 27 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. सअनि अजय पासवान ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान नया बाजार के पास सूचना मिली कि सत्तरकटैया निवासी विकास कुमार काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से शराब लेकर गंगजला बस स्टैंड के पीछे बिक्री के लिए जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद गंगजला रेलवे ढाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. तलाशी में बाइक की पिछली सीट से कत्थई रंग के बैग में 18 प्लास्टिक थैलों में कुल 27 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पूछताछ में आरोपित ने शराब बेचने व बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाने की बात स्वीकार की. पुलिस शराब व बाइक जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन