अधिनियमों की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं : महापौर

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :15 Apr 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
अधिनियमों की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं : महापौर

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को स्थानीय देव रिसॉर्ट में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरुक, हक व अधिकारों पर हुई चर्चा

सहरसा. महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को स्थानीय देव रिसॉर्ट में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर हालिया अधिनियमों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं मधेपुरा लोकसभा प्रभारी सह नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया.

अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में लाए गये विभिन्न अधिनियमों एवं कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राजनीति एवं समाज की मुख्यधारा में लाने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने मजोर देकर कहा कि जब तक महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी, तब तक पूर्ण सशक्तिकरण संभव नहीं है. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं डॉ कल्याणी सिंह मौजूद रही. क्षेत्रीय प्रभारी अनामिका ठाकुर ने भी अपने विचार साझा करते महिलाओं को संगठित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वक्ताओं ने समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अतुलनीय बताते कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है.

अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान परंपरा के अनुरूप मंच पर आसीन अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों से आयी महिलाओं ने अपनी समस्याओं एवं अनुभवों को भी साझा किया. कार्यक्रम में रिंकी देवी, रंजना देवी, सुगामणी देवी, पूजा सिंह राठौर, ज्योति कुमारी, नमीता पाठक, रोमा श्रीवास्तव, बेबी देवी, इंद्रा देवी, नैना सरकार, समृद्धि कात्यायान, शलिनी सिंह तोमर, राजीव रंजन साह, बजरंग गुप्ता, अभिषेक पांडेय, कुमार गौरव, मनीष चौधरी, माधव झा, श्यामल पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे. समारोह के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के बीच आत्मविश्वास का संचार होता है. कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी लोगों ने नारी शक्ति के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन