बिहरा से भगायी गयी महिला बरियाही से बरामद

Updated at : 23 Feb 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहरा से भगायी गयी महिला बरियाही से बरामद

बिहरा से भगायी गयी महिला बरियाही से बरामद

विज्ञापन

सत्तरकटैया . बिहरा से भगायी गयी महिला को पुलिस ने बरियाही से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है. चार शराबी गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने खोनहा से चार शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि रमन राम, रोशन राम, संतोष राम, नरेश राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. बजरंगबली स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना सत्तरकटैया. भगवती स्थान पंचगछिया में पंचमुखी बजरंगबली स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, महाप्रसाद का आयोजन किया गया. रामठाकुर धरोहर समिति के सदस्य के नेतृत्व में भक्तिमय माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लालन हंस कुटी भ्रमणशील सत्संग गोष्ठी द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया. इस मौके पर गजेंद्र नारायण सिंह, श्याम नंदन ठाकुर, महाकांत झा, दिलीप ठाकुर, गणेश प्रसाद सिंह, कमेटी के अध्यक्ष शिवचंद्र सिंह शिबू, सचिव शंभु झा, पुजारी रोशन कुमार झा, राजेंद्र झा, धर्मेंद्र झा, उमा सिंह व अन्य मौजूद थे. परीक्षार्थी के साथ मारपीट सत्तरकटैया . प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया में मैट्रिक की परीक्षा दे रहे एक छात्र के साथ मारपीट की गयी. मिली जानकारी के अनुसार मुंदीचक निवासी अमृत कुमार को परीक्षा दे रहे एक अन्य छात्र ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा पुलिस आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल करने की बात को लेकर मारपीट हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन