जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Updated at : 27 Feb 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन

कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एक महिला की ज़हर खाकर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर निवासी अजय कुमार झा की 28 वर्षीय पत्नी सपना झा ने बुधवार सुबह पति के पति के घर से चले जाने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी. दोपहर को पति ने घर आने पर पत्नी की खराब हालत को देखा तो गांव में ही इलाज करवाने ले जाया गया. जहां किसी स्थानीय चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की सलाह दी. जहां जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर बनगांव थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मालूम हो कि सपना की शादी अजय कुमार झा से 6 साल पूर्व हुई थी. इस दौरान सपना ने दो पुत्र और दो पुत्री को जन्म दिया. पति अजय कुमार झा निजी स्तर से कार्य कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वहीं बनगांव थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल अभी तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गयी है. शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन