बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, जख्मी

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :25 Apr 2026 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, जख्मी

मामूली विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट कर जख्मी करने व गले से जेवरात छीन पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के खजुरहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार में शनिवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट कर जख्मी करने व गले से जेवरात छीन पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद जख्मी महिला एवं बच्चे का सोनवर्षा सीएचसी में इलाज करवाया गया है. जख्मी महिलाओं के पति रबन मुखिया एवं सुभन मुखिया पंजाब में मजदूरी कर अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करता है. घटना के बाबत पीड़ित छोटी देवी व मनियां देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही मनोज मुखिया, रूबी देवी, सोनी कुमारी, सुशीला देवी मंटू मुखिया सहित अन्य लोगों खिलाफ बेवजह मारपीट कर जख्मी करने व गले से सोने का जेवरात छीन लेने का आरोप लगाया है. साथ ही आरोपियों ने घटना की शिकायत करने पर घर बंद कर पूरे परिवार को जलाने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार छोटी देवी का पुत्र शिवम कुमार गांव की ही एक दुकान से सामान खरीदने गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद सभी आरोपियों द्वारा बच्चे से मारपीट की जाने लगी. घटना की जानकारी मिलने पर बालक की मां व चाची जब दोनों बचाने गयी तो सभी लोगों के द्वारा दोनों महिला के साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन