महिला व मासूम की पिटाई, कान की बाली भी छीनी, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन
महिला व मासूम की पिटाई, कान की बाली भी छीनी, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

महिला व मासूम की पिटाई, कान की बाली भी छीनी

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नट्टीगढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उसके नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला प्रीतम कुमारी पति मुकेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 20 साल पुराने रास्ते को काट रहे थे दबंग पीड़िता ने बताया कि उनके घर जाने वाला एकमात्र 10 फीट चौड़ा रास्ता, जो पिछले 20 वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में था, उसे गांव के ही मनीष कुमार पिता परमेश्वरी यादव द्वारा एक जनवरी 2026 को अवैध रूप से काटा जा रहा था. जब पीड़िता ने रास्ता अवरुद्ध करने का विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गये. महिलाओं और बच्चे पर हमला, गहने लूटने का आरोप आवेदन के अनुसार विरोध करने पर मनीष कुमार, उनकी पत्नी संगीता देवी और मां सुदामा देवी ने एकजुट होकर पीड़िता पर हमला कर दिया. मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के कान की सोने की बाली नोच ली. हद तो तब हो गयी जब आरोपियों ने वहां मौजूद पीड़िता के 8 वर्षीय पुत्र सावन कुमार को भी नहीं बख्सा और उसके साथ भी मारपीट की, जिससे बच्चा दहशत में है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसमें मारपीट, गाली-गलौज और बच्चे पर हमले की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गया है. इधर बख्तियारपुर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन