ePaper

वर्षा व धूप के बीच शहर के सभी वार्डों में जलजमाव

Updated at : 10 Jul 2020 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
वर्षा व धूप के बीच शहर के सभी वार्डों में जलजमाव

वर्षा व धूप के बीच शहर के सभी वार्डों में जलजमाव

विज्ञापन

सहरसा : बुधवार के दोपहर से ही जिले में रह-रह कर मूसलाधार बारिश हो रही है. पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से जनजीवन सामान्य होता जा रहा था. लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के तहत एक बार फिर से वर्षा जोर पकड़ता जा रहा है. मौसम विभाग द्वारा किये गये पूर्वानुमान में 12 जुलाई तक भारी बारिश एवं गरज के साथ ठनका गिरने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने नेपाल के तराई क्षेत्रों में इसकी बड़ी संभावना जताया है. जिस आलोक में डीएम कौशल कुमार ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है. भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन जहां पूरी तरह चौकस है. वहीं जनजीवन भी भय के माहौल में दिखाई पड़ रहा है. शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हुए बारिश के कारण नदी नाले भर चुके हैं. जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. अधिकांश वार्डों में जलजमाव से लोगों को घरों से निकलना कठिन हो गया है. लोग एक बार फिर से बाढ़ आने की संभावना व्यक्त करने लगे हैं. जिले का लगभग आधा भाग कोसी नदी के क्षेत्र में रहने से बड़ी आबादी बाढ़ की चपेट में आ सकती है.

लगातार बारिश से शहरी क्षेत्र में जलजमाव गहराता जा रहा है. अधिकांश वार्डों में जलजमाव के कारण शहरवासियों का घरों से निकलना कठिन हो गया है. उस पर हो रही लगातार बारिश से परेशानी दोगुनी होती दिख रही है. नालाविहीन अधिकांश वार्डों में जलजमाव से अभी से ही लोग परेशान हो गए हैं. शहरी क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों पर जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना खतरे से खाली नहीं रह गया है. जलजमाव के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई है. दो चक्के वाहन से लेकर रिक्शा, ई-रिक्शा एवं बड़े वाहन तक सड़कों पर पलट रहे हैं. जिससे लोग जख्मी होकर घर के बदले अस्पताल पहुंच रहे हैं. जबकि शहरी क्षेत्र में जलजमाव से बचाव को लेकर नगर परिषद अब भी सोया हुआ है. नगर परिषद द्वारा किसी तरह की तैयारी नहीं किये जाने से शहरवासियों में उत्पन्न खतरे से भय का माहौल है.

बुडको के आधे निर्माण से बढ़ी परेशानी: बुडको द्वारा नाला निर्माण का आधा-अधूरा कार्य किये जाने से एक बार फिर शहर जलजमाव के चपेट में आ गया है. शहर के अधिकांश वार्डों में जलजमाव की समस्या बरकरार है. इसकी पूरी जानकारी नगर परिषद के पास उपलब्ध है. इसके बावजूद भी नगर परिषद द्वारा जल निकासी की किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है. शहर के सबसे बड़े वार्ड गंगजला सहित कोशी कॉलोनी, बटराहा, न्यू कॉलोनी, नया बाजार, हटियागाछी की स्थिति जलजमाव के कारण बदत्तर हो गई है. लोगों को घरों से निकलना एक बडी समस्या बन गयी है. खासकर कामकाजी महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन