24 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
24 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

मधेपुरा क्लस्टर के टेक्नीशियन सूर्यनारायण मंडल के निलंबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है.

विज्ञापन

बलवा हाट. मधेपुरा क्लस्टर के टेक्नीशियन सूर्यनारायण मंडल के निलंबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बेगूसराय जोन के सभी टेक्नीशियनों ने एकजुट होकर उनके निलंबन को वापस लेने और उन्हें सेवा में बहाल करने की मांग की है. इस संबंध में टेक्नीशियनों ने एक सामूहिक आवेदन जारी कर बेगूसराय जोन को अल्टीमेटम दिया है. जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जोन के सभी टेक्नीशियनों की एक महत्वपूर्ण बैठक बलवा हाट में आयोजित की गयी. इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सूर्यनारायण मंडल का कार्यकाल निरंतर बरकरार रखा जाना चाहिए. टेक्नीशियनों का कहना है कि निलंबन की अवधि के दौरान कार्यक्षेत्र में उनकी कमी महसूस की जा रही है और वे स्वयं भी फिर से कार्य पर लौटकर संस्थान की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं. आवेदन में चेतावनी दी गयी है कि 24 मार्च से बेगूसराय जोन के सभी टेक्नीशियन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन