वित्तीय साक्षरता केंद्र ने ग्रामीणों को डिजिटल लेन देन को लेकर किया जागरूक

ग्रामीणों को डिजिटल लेन देन को लेकर किया जागरूक
सहरसा. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा छठा डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह पिछले नौ मार्च से 15 मार्च तक आम जन के बीच मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड के भुलया गांव में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान चंदन वर्मा ने डिजिटल पेमेंट, सी केवाईसी व सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता एवं सवाल-जवाब के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि भविष्य में जब भी वे डिजिटल भुगतान करेंगे तो नियामकों द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करते थोड़ा ध्यान से डिजिटल लेन-देन करेंगे. इस मौके पर जिला अग्रणी प्रबंधक राजकुमार कर्मकार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. मौके पर नंदन कुमार सिंह, चंदन वर्मा एवं जिला प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




