प्राक्कलन के विपरीत सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated at : 20 Feb 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
प्राक्कलन के विपरीत सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

पड़रिया पंचायत स्थित अरसी चौक से मक्करी गांव तक बनायी जा रही सड़क प्राक्कलन के विपरीत अनियमितता बरते जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. पड़रिया पंचायत स्थित अरसी चौक से मक्करी गांव तक बनायी जा रही सड़क प्राक्कलन के विपरीत अनियमितता बरते जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया. सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत ओम साईं कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है. इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मरम्मत में संवेदक द्वारा व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. गांव की सघन आबादी होने की वजह से पूर्व की निर्मित 15 फीट चौड़ी सड़क पर भारी वाहन के आवागमन में समस्या उत्पन्न होती थी. अब संवेदक द्वारा मात्र 12 फीट चौडा़ई की सड़क बनायी जा रही है. ऐसे में हल्के वाहनों के आवागमन में भी समस्या उत्पन्न हो जायेगी. वहीं दूसरी तरफ संवेदक द्वारा पुराना ढ़लाई सड़क को बिना तोड़े उसी पर प्लास्टिक बिछाकर ढ़लाई की जा रही है. ऐसे में दोनों सड़कों की अलग अलग मात्र चार से पांच इंच की ढ़लाई से स्वतः अंदाजा लगाया जा सकता है की सड़क कितनी देर चल सकेगी. संवेदक द्वारा बिना सूचना पट्ट लगाए सड़क का निर्माण कार्य चार से पांच इंच मोटाई में ढ़लाई की जा रही है. जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. वहीं मुखिया प्रतिनिधि मनोज शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीण द्वारा रोक दिया गया था. लेकिन संवेदक बिना सूचना पट्ट लगाए सड़क का निर्माण कर रहे हैं. जिसको लेकर ग्रामीण बुधवार से ही सड़क निर्माण कार्य ठप कर दिया है. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि स्थलीय जांच कर विभाग को लिखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन