कार सवार व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, चालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
कार सवार व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, चालक जख्मी

अज्ञात बदमाशों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, चालक जख्मी

विज्ञापन

पैसा कलेक्शन करने अपने रिश्तेदार के साथ गया हुआ था जख्मी व्यक्ति वापस लौटने के दौरान बदमाशों ने दिया घटना अंजाम सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र बलवाहाट थाना अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर – बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के खोजूचक के समीप रविवार देर रात बेखौफ बाइक सवार अज्ञात बदमाश एक कार चालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा. जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी गया. इस दौरान चालक किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला. जख्मी हालत में घायल को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है जख्मी व्यक्ति बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी ढाब के वार्ड संख्या 12 के निवासी स्व. कामलेशरी यादव का पुत्र आयुष कुमार उर्फ रणवीर कुमार है. घटना के संबंध में अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी व्यक्ति के साथ कार सवार सौरबाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव के निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ थाना क्षेत्र के बलहमपुर गांव बकाया रुपया लाने अमन कुमार के यहां गया हुआ था. जहां अमन कुमार ने कुछ दिन बाद रुपया देने की बात कह उसे लौटा दिया. जिसके बाद कार पर सवार होकर जख्मी आयुष कुमार अपने रिश्तेदार मनीष कुमार के साथ वापस घर लौट रहा था. जैसे ही वह सिमरी बख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के खोजूचक के समीप पहुंचा कि दो बाइक पर सवार चार बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने उसके कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा. इस दौरान एक गोली उसके पैर में लग गयी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं घटना के बाद उक्त बात की सूचना बख्तियारपुर पुलिस और बलवाहाट पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची बख्तियारपुर पुलिस और बलवाहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन