ePaper

कांग्रेस के दबाव में प्रधानमंत्री ने की जाति जनगणना की घोषणा

Updated at : 06 May 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के दबाव में प्रधानमंत्री ने की जाति जनगणना की घोषणा

कांग्रेस के दबाव में प्रधानमंत्री ने की जाति जनगणना की घोषणा

विज्ञापन

मोदी जी की घोषणाएं बनकर रह जाती है हवा हवाईः डॉ तारानंद सादा सहरसा. जिला कांग्रेस कार्यालय में जाति जनगणना एवं पहलगाम घटना को लेकर मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ तारानंद सादा ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी घोषणा तो करते हैं. लेकिन सरजमीं पर उनकी घोषणा नहीं उतरती है. प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना की घोषणा तो की, लेकिन इसके शुरू होने एवं पूरा होने आदि को लेकर चुप्पी साधे हैं. भाजपा की मंशा पर शक होता है. कांग्रेस सरकार द्वारा 2011 में करायी गयी जाति गणना की रिपोर्ट 2015 में पेश हुई. मोदी ने यह रिपोर्ट डस्टबिन में फेंक दी एवं राहुल गांधी ने इस मुद्दे को राष्ट्रव्यापी बनाया. कांग्रेस शासित प्रदेशों में इसे लागू भी किया. मोदी जी की घोषणाएं हवा हवाई बनकर रह जाती है. चुनावी लाभ के लिए झूठे वादे व भाजपा के प्रचार तंत्र से वाहवाही लूटी जाती है. संसद व विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर नारी शक्तिवंदन अधिनियम 2023 में पारित हुआ. लेकिन कब लागू होगा, सरकार के पास जबाब नहीं है. किसान आंदोलन व कांग्रेस के मांग पर किसानों के काले कानून वापस लिए गये. प्रधानमंत्री ने इसे भुल बताते एमएसपी की कानूनी गारंटी की बात कही, जिसका आज तक कुछ भी नहीं हो सका. वर्ष 2015 में आरा के चुनावी सभा में बिहार को विशेष पैकेज देने की घोषणा पचास हजार करोड़ से शुरू होकर सवा लाख करोड़ तक पहुंची. लेकिन आज तक नीतीश कुमार इंतजार में ही हैं. प्रत्येक साल दो करोड़ रोजगार, काला धन वापसी, सबके खाते में 15 लाख देने, मंहगाई पर विराम, हर साल एक सौ स्मार्ट सिटी, देश की सुरक्षा, तरक्की से जुड़े सभी घोषणाएं ढाक के तीन पात साबित हो रहे हैं. जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि जाति जनगणना की जीत राहुल गांधी की है. वे विगत दस वर्षो से सड़क से सदन तक देश के हित में जाति जनगणना की मांग करते रहे. इसी का परिणाम है कि भाजपा सरकार को राहुल गांधी की बात माननी पड़ी. मोदी सरकार घोषणा के अनुरूप पूरा नहीं करेंगें तो कांग्रेस मोदी को चैन से सत्ता चलाने नहीं देगी. प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रतिनिधि राम सागर पांडेय, मो नईम उद्दीन, तारिणी ऋषिदेव, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्र, चमक लाल यादव, पंकज कुमार सिंह, सज्जन शर्मा, सत्य नारायण चौपाल, विकास गुप्ता, साकिर हुसैन, भरत झा, बैधनाथ झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन