बालक वर्ग फुटबॉल में उग्रतारा युवा क्लब महिषी रहा विजेता

Updated at : 25 Feb 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
बालक वर्ग फुटबॉल में उग्रतारा युवा क्लब महिषी रहा विजेता

बालक वर्ग फुटबॉल में उग्रतारा युवा क्लब महिषी रहा विजेता

विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित सहरसा . नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र के अवकाश प्राप्त उपनिदेशक टीएन सिंह ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल विजेता व उपविजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया. बालक वर्ग फुटबॉल में उग्रतारा युवा क्लब महिषी विजेता रहा. वहीं याचक संस्थान उपविजेता बना. महिला बालिका कबड्डी टीम महिषी विजेता बनी व बालिका कबड्डी टीम कहरा उपविजेता बनी. रिले दौड़ में शालू कुमारी, पल्लवी कुमारी, रेणु कुमारी, मेघा कुमारी विजेता एवं साक्षी कुमारी, मुस्कान भारती, अनुपम कुमारी, शांति प्रिया उपविजेता रही. पुरुष बैडमिंटन में कार्तिक शुभम महिषी विजेता एवं प्रिंस कुमार उपविजेता रहा. बालिका बैडमिंटन में पल्लवी कुमारी विजेता व अनुपम कुमारी उपविजेता रही. बालक वर्ग दौड़ में नंदन कुमार, अंशुमान कुमार अविनाश कुमार चौधरी, दिलखुश कुमार विजेता एवं विशाल कुमार, नीरज कुमार, शिव शंकर कुमार, विवान कुमार उपविजेता रहा. सभी विजेताओं एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया गया. केंद्र के कार्यक्रम सहायक राजीव नंदन कुमार ने प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन