हथियार प्रदर्शन के मामले में दो युवक महारस से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 9:15 PM
थाना क्षेत्र के महारस गांव से बीते दिनों दो युवक का चार-चार हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में दोनों युवकों की गिरफ्तारी कर ली गयी है.
प्रतिनिधि, बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के महारस गांव से बीते दिनों दो युवक का चार-चार हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में दोनों युवकों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. महज वीडियो में दिखने वाला चार हथियार में से पुलिस को एक भी हथियार बरामद नहीं हो पाया है. हालांकि, गिरफ्तार युवक से हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए महारस से दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवक में जितेंद्र यादव का पुत्र नीतीश यादव एवं विनोदी यादव का पुत्र काजू यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बताते चले कि इससे पूर्व भी जुलाई माह में दो अलग गांव से तीन युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें एक भी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. ग्रामीणों का कहना है कि तीनों युवकों का संबंध पुलिस से अच्छा रहने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










