अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
होली पर्व को लेकर पुलिस शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार कर रही है कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर . होली पर्व को लेकर बख्तियापुर पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में पुलिस ने शनिवार शाम दो शराब तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. वही शराब तस्कर की बाइक भी जब्त की गयी है. गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो शराब तस्कर एक बाइक पर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है. जिसे त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा जा सकता है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित दारोगा नरेंद्र कुमार सिंह को छापेमारी करने का निर्देश दिया. निर्देश के आलोक में दारोगा नरेंद्र सिंह व दारोगा विवेक कुमार ने अन्य पुलिस बल के सहयोग से माल गोदाम रोड में वाहन जांच शुरू की. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो शराब तस्कर पुलिस को देखकर बाइक घुमा कर तेजी से भागने लगा. भाग रहे शराब तस्कर को वहां मौजूद पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया. जब पुलिस द्वारा जांच की गयी तो उसके पास से 750 एमएल का छह बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. पकड़े गये शराब तस्कर से जब पुलिस के द्वारा नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मगदमपुर गांव के वार्ड संख्या सात निवासी अकलू यादव का पुत्र पप्पू कुमार व दूसरा शराब तस्कर ने सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी सुलेंद्र यादव का पुत्र गुंजेश कुमार बताया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि शराब तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और उसकी बाइक भी जब्त किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




