दो धावक दौड़ते हुए सहरसा से बनारस के लिए हुए प्रस्थान

Updated:
विज्ञापन
दो धावक दौड़ते हुए सहरसा से बनारस के लिए हुए प्रस्थान

दो धावक दौड़ते हुए सहरसा से बनारस के लिए हुए प्रस्थान

विज्ञापन

कहरा. सहरसा के गंगजला से सोमवार को सुपौल जिला के कोशौली निवासी रुपेश कुमार उर्फ रुपेश धावक और मधेपुरा जिले के घेलार निवासी अंकित कुमार उर्फ अंकित टाइगर ने सहरसा से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी के लिए दौड़ते हुए प्रस्थान किया. धावक रुपेश और अंकित ने बताया कि दौड़ना हमलोगों का शौक है और इस शौक को ही हम अपना पेशा भी बना रहे हैं. जिससे आने वाले समय में मौका मिलने पर किसी बड़ी प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति बना सके और देश का नाम रोशन कर सके. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रयाग में लगे कुंभ में भी हम दौड़ते हुए ही पहुंचे थे व कुंभ में स्नान किया था. इस बार भी दौड़ते हुए ही बनारस पहुंच काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करुंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन