स्कोर्पियो और ऑटो की सीधी टक्कर में दो घायल

स्कोर्पियो और ऑटो की सीधी टक्कर में दो घायल
सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के सहमौरा गांव के समीप शनिवार की सुबह स्कोर्पियो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग में सहमौरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कोर्पियो बीआर 19 पी 1526 ने ऑटो बीआर 19 पी 3603 में सीधी टक्कर मार दी. जिससे ऑटो पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान मधेपुरा जिले के खाड़ा गांव निवासी अजीत कुमार सिंह व आलमनगर थाना क्षेत्र के चंद्रसारा गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह के रूप में की गयी. बताया जाता है कि दोनों घायल भाड़े के ऑटो से अपने परिजनों के साथ सहरसा जा रहे थे. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










