ePaper

आग से दो घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख

Updated at : 04 Dec 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
आग से दो घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख

घर में रखें दैनिक उपयोग की सभी वस्तु अनाज, कपडा, बर्तन, फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज प्रखंड क्षेत्र के सहसौल पंचायत के वार्ड नंबर दो महादलित टोला में गुरुवार को बिजली से अचानक आग लगने से एक ही परिवार का दो घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने की घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया. नहीं तो एक बहुत बडी घटना घट सकती थी. पीड़ित गृहस्वामी हरि सादा के सामने घटना के बाद विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार सहसौल वार्ड नंबर दो महादलित टोला निवासी हरि सादा के घर में गुरुवार की दोपहर अचानक बिजली से आग लग गयी. आग लगने के बाद शोर मचाने पर सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर कडी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया. लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक देखते ही देखते घर में रखें दैनिक उपयोग की सभी वस्तु अनाज, कपडा, बर्तन, फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद पीडित गृहस्वामी के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी और खुले आसमान के नीचे जीने को विवश है. घटना की सूचना पर मुखिया संघ अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह, राजीव कुमार सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर अग्नि पीडित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन