नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को जीविका में दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 20 Feb 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को जीविका में दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में जीविका के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गयी

विज्ञापन

सहरसा. कृषि विभाग के तहत नवनियुक्त 23 प्रखंड कृषि पदाधिकारियों व तीन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी का जीविका में प्रारंभिक प्रशिक्षण सह क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला कार्यालय में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार ने स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें जीविका के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जीविका के तहत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों के माध्यम से कृषि कार्यों को प्रभावी व सशक्त बनाया जा रहा है. इन प्रयासों से राज्य के ग्रामीण इलाकों में ना केवल आर्थिक समृद्धि आयी है. बल्कि महिलाओं के जीवन में भी उल्लेखनीय बदलाव आया है. प्रशिक्षण के तहत नवनियुक्त पदाधिकारी दो दिनों तक जीविका के विभिन्न कृषि गतिविधियों का अध्ययन करेंगे. उन्हें जीविका के कृषि प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराते उन कार्यों की जानकारी दी जाएगी जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं. इसके तहत सहरसा वुमन जीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में भी पदाधिकारियों को ले जाया गया. वहां उन्हें बताया गया कि जीविका दीदियां किस प्रकार सामूहिक खेती, आधुनिक तकनीक एवं योजनाबद्ध तरीके से कृषि कार्यों को अंजाम देती है. कार्यक्रम के दौरान जीविका के अधिकारियों ने विस्तार से समझाया कि कैसे यह संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है. उन्होंने बताया कि राज्य में कृषि कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं उनकी आमदनी को दोगुना करने के उद्देश्य से जीविका विभिन्न नवाचारों को बढ़ावा दे रही है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझते जीविका दीदियों के साथ मिलकर कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएं. जीविका के माध्यम से महिलाओं ने ना केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा है. बल्कि पूरे बिहार की तस्वीर बदलने में भी योगदान दिया है. कार्यक्रम में जीविका प्रबंधक रंजीत रंजन, आशीष कुमार, सीईओ राहुल कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन