पत्नी से हुआ विवाद, ट्रेनी एएसआइ ने जहर खाकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन
पत्नी से हुआ विवाद, ट्रेनी एएसआइ ने जहर खाकर दे दी जान

सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 5 में बिहार पुलिस जवान द्वारा घरेलू विवाद में जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जवान अशोक भगत का एएसआइ में हुआ था प्रमोशन, चल रही थी ट्रेनिंग

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 5 में बिहार पुलिस जवान द्वारा घरेलू विवाद में जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है. मृतक जवान अशोक भगत पिता पवन भगत वैशाली जिला में पदस्थापित था. मृतक के भाई उमेश भगत ने बताया कि पुलिस जवान अशोक भगत का प्रमोशन एएसआइ में हुआ था, जिसकी ट्रेनिंग भीमनगर में चल रही थी. अशोक मंगलवार को घर आया था. बुधवार की दोपहर में पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके कारण छोटे भाई ओमप्रकाश से भी अशोक का विवाद हो गया. दोपहर में अशोक बैग व बाइक लेकर घर से निकला. घर के लोगों ने समझा कि अशोक ट्रेनिंग में भीमनगर जा रहा है. करीब एक घंटे के बाद सूचना मिली कि अशोक सुखासन मंदिर में सोया हुआ है. सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और अशोक को आनन-फानन में सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है. वहीं सूचना पर मधेपुरा गम्हरिया से पहुंचे अशोक के ससुराल पक्ष द्वारा साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया गया. मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा. सदर थाना द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन