अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बलवा हाट पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बलवाहाट-सोनवर्षा कचहरी विश्व बैंक सड़क मार्ग के कोशी कॉलोनी के समीप बाइक पर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बलवाहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली कि दो शराब तस्कर बाइक पर अंग्रेजी शराब लेकर मेनमा गांव की ओर जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद बलवाहाट थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को छापेमारी करने का निर्देश दिया. इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दोनों तस्कर को आता देख रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार तस्कर पुलिस टीम को देखकर गाड़ी घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा. भाग रहे बाइक सवार शराब तस्कर को वहां मौजूद पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गये शराब तस्कर की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 750 एमएल की बारह पीस अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दोनों तस्कर को हिरासत में ले लिया और उसकी बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपना नाम बलवाहाट थाना क्षेत्र के मेनमा गांव निवासी भुवन कुमार और दिनेश यादव बताया. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर मेनमा में भी छापेमारी की गयी तो वहां से भी बारह पीस यानि कुल चौबीस बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. वहीं उसके घर से सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मनोरी निवासी अजीत कुमार उर्फ आस्था को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तीनों तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




