मारपीट में तीन लोग हुए घायल, मामला दर्ज

Updated at : 19 Feb 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में तीन लोग हुए घायल, मामला दर्ज

क्षेत्र के घोंघेपुर पंचायत के चौरा गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र के घोंघेपुर पंचायत के चौरा गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. जख्मी सुरेश पासवान ने महिषी थाना में ग्यारह लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया है. आवेदक ने जानकारी देते बताया कि वह अपने घर से खेत की ओर जा रहा था तभी गांव के रामविलास मुखिया के दरवाजे पर पूर्व से घात लगाए सुधीर मुखिया, जगदीश मुखिया, रामविलास मुखिया, मनोज मुखिया, ब्रह्मदेव मुखिया सहित ग्यारह लोग रास्ता रोक मारपीट करने लगे. किसी तरह जान बचा कर अपने घर की ओर भागा. घटना की जानकारी पर मेरा भतीजा राम दुलार पासवान, मन्नू पासवान व राम पुकार पासवान उन सबों से मारपीट का कारण पूछने गया तो जगदीश मुखिया, सुधीर मुखिया व राम विलास ने फरसा व लोहे के रड से जानलेवा प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. उन्होंने कहा कि ये सभी दबंग लोग हैं व कभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. घटना को लेकर दोनों पक्ष में तनाव का माहौल बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन