आग लगने से तीन घर जले, हजारों की संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से तीन घर जले, हजारों की संपत्ति राख

आग लगने से तीन घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

सौरबाजार. आग लगने से तीन घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना सौरबाजार अंचल के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित खजुरी पंचायत के परिहारपुर गांव में शनिवार देर रात घटित हुई है. जानकारी के अनुसार, परिहारपुर गांव निवासी विद्यानंद यादव, पिंटू कुमार, सिंटू कुमार, रितेश कुमार और शिवानंद यादव का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया. घर में रखा कपड़ा, अनाज समेत अन्य सामान भी जल गया है. पीड़ित ने सौरबाजार अंचल और बैजनाथपुर थाना में आवेदन देकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. आग लगने से पीड़ित परिवार के सदस्यों को रहने, खाने और अपने मवेशियों को रखने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सूचना पर स्थानीय सरपंच श्रवण पोद्दार, समाजसेवी सुभाष कुमार, बिजेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन