मुख्यमंत्री करेंगे राजकीय डिग्री महाविद्यालय का राज्यस्तरीय शुभारंभ, आज से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र

Updated:
विज्ञापन

फोटो - बीडीओ वीरेंद्र कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सलखुआ स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में बुधवार से शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री द्वारा भागलपुर से उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा सुलभ हो जाएगी।

विज्ञापन

Salkhua Government Degree College: सहरसा जिले के सलखुआ स्थित कोपरिया उच्च विद्यालय परिसर में संचालित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में बुधवार से शैक्षणिक गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ होगा. मुख्यमंत्री राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से भागलपुर से महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही कॉलेज में नियमित पठन-पाठन की शुरुआत हो जाएगी.

विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे से होगा सत्रारंभ समारोह

प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सत्रारंभ समारोह सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही नवस्थापित महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाएंगी.

कोसी क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Salkhua Government Degree College: महाविद्यालय शुरू होने से सलखुआ प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक दोनों स्तर पर छात्रों एवं अभिभावकों को राहत मिलेगी.

शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा कॉलेज

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की.

क्षेत्र में उत्साह का माहौल

राजकीय डिग्री महाविद्यालय के शुभारंभ को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लंबे समय से डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे लोगों का सपना अब साकार होने जा रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि महाविद्यालय शुरू होने से उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी.

ALSO READA: बुधवार से शुरू होगा राजकीय डिग्री कॉलेज पतरघट, मुख्यमंत्री करेंगे राज्यस्तरीय शुभारंभ


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन