पत्रकार से मारपीट मामला Live: गुस्से में जर्नलिस्ट, कहा- दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन; कुछ देर बाद शुरू होगा विरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन

पत्रकार से मारपीट करते डॉ एसके आजाद, फोटो प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा सदर अस्पताल में खबर संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट की घटना हुई. जिसका जमकर विरोध हो रहा है. इस मामले की पूरी जानकारी आप इस लाइव में देख सकते हैं.

विज्ञापन

पत्रकार से मारपीट पर एचआरयूएफ ने लिया संज्ञान, डीएम से की बात

पत्रकार के साथ मारपीट के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर ने संज्ञान लिया है. उन्होंने सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली एवं मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा की. विशाल दफ्तुआर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मानवाधिकार हनन की गंभीर घटना प्रतीत होती है. उन्होंने सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ एसके आजाद के व्यवहार को अशोभनीय बताते मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. दफ्तुआर ने कहा कि उन्होंने पीड़ित पत्रकार अभिषेक कुमार से भी बातचीत की है एवं घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है.

10 बजे शुरू होगा विरोध प्रदर्शन

विरोध मार्च सुबह 10 बजे वीर कुंवर सिंह चौक से समाहरणालय तक पत्रकारों का मार्च होगा. इसके बाद जिला प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, डीआइजी डॉ कुमार आशीष, जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जायेगी.

कुछ ही देर बाद सड़क पर उतरेंगे पत्रकार

प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं लूटपाट की घटना के विरोध में सहरसा के पत्रकार कुछ देर बाद विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरेंगे. जिला पत्रकार संघ ने घटना को पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला बताया.

पत्रकार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का पूरा वीडियो यहां देखें

पत्रकार की पिटाई मानवाधिकार का घोर हनन : विशाल दफ्तुआर

पत्रकार के साथ कथित मारपीट के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर ने संज्ञान लिया है. उन्होंने रविवार को सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली एवं मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा की. विशाल दफ्तुआर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मानवाधिकार हनन की गंभीर घटना प्रतीत होती है. उन्होंने सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ एसके आजाद के व्यवहार को अशोभनीय बताते मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

पत्रकार से मारपीट पर बिफरे उप महापौर, दोषियों पर एफआईआर की मांग

पत्रकार के साथ मारपीट मामले में नगर निगम के उप महापौर उमर हयात गुड्डू ने घटना की कड़ी निंदा करते दोषी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में पत्रकार को कई लोगों से घिरा हुआ देखा जा रहा है. वीडियो में बहस एवं धक्का-मुक्की, मारपीट स्पष्ट देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता के मुद्दों को सामने लाने का काम करते हैं. अस्पताल में बच्चों के बीमार होने की घटना की रिपोर्टिंग करना पत्रकार का दायित्व है. कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ मारपीट एवं अभद्रता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola