सहरसा पत्रकार मारपीट कांड में DM दीपेश कुमार का बड़ा एक्शन: गठित की उच्चस्तरीय जांच समिति; वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

Updated:
विज्ञापन

फोटो - डीएम दीपेश कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ हुई मारपीट के मामले में डीएम दीपेश कुमार ने उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

विज्ञापन

सहरसा. सदर अस्पताल में 12 सितंबर को चिकित्सक डॉ एसके आजाद द्वारा प्रभात खबर डिजिटल के संवाददाता अभिषेक कुमार के साथ कथित मारपीट से संबंधित वीडियो वायरल होने के मामले को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने गंभीरता से लिया है. घटना की वास्तविक स्थिति और तथ्यों की निष्पक्ष जांच के लिए डीएम ने उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है.

विज्ञापन

विस्तार से जानने के लिए लिंक पर टैप करें

वायरल वीडियो सामने आने के बाद लिया संज्ञान

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वायरल वीडियो की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने घटना को अनुचित और निंदनीय बताते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं. जांच समिति उपलब्ध तथ्यों, परिस्थितियों और घटना से जुड़े संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर अपना जांच प्रतिवेदन सौंपेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अस्पताल प्रबंधन को समन्वय और मर्यादित व्यवहार का निर्देश

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, उनके परिजनों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समुचित समन्वय बनाए रखने तथा मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को भी कहा है.

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने देने की अपील

डीएम दीपेश कुमार ने सभी संबंधित पक्षों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच अपनी प्रक्रिया के अनुसार होगी, लेकिन इसके बीच सदर अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए. जिलाधिकारी ने मरीजों को निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और अस्पताल की सामान्य व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया है.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

उच्चस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद मामले में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन की ओर से घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

Also Read: बिहार में चीनी मिल लगाने वालों को 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, सरकार देगी 70 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें पूरा प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन