प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट पर DM सख्त, सहरसा अस्पताल मामले में हाईलेवल कमिटी करेगी जांच

Updated:
विज्ञापन

DM दीपेश कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saharsa DM: सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर एसके आजाद और उनके साथ कुछ और लोगों ने प्रभात खबर के पत्रकार अभिषेक के साथ मारपीट और बदसलूकी की. इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. DM दीपेश कुमार ने उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई है. समिति तथ्यों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Saharsa DM: सहरसा सदर अस्पताल में 12 सितंबर को तैनात डॉक्टर एसके आजाद ने प्रभात खबर डिजिटल के रिपोर्टर अभिषेक कुमार को कहा, "मैं तुम्हारा बाप हूं." इसके बाद जब अभिषेक ने उनसे कहा कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल ना करें तो उनके साथ आजाद ने मारपीट की. इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इस पूरे मामले पर DM दीपेश कुमार ने संज्ञान लिया है.

विज्ञापन

DM ने इस तरह की घटना को बेहद अनुचित और निंदनीय करार दिया है. मामले की असली सच्चाई और पूरे घटनाक्रम की बिना किसी पक्षपात के जांच कराने के मकसद से उन्होंने एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दी है.


जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कानूनी कार्रवाई

गठित की गई जांच कमेटी मामले से जुड़े सभी सबूतों, मौके के हालातों और दोनों पक्षों के औपचारिक बयानों का गहन अध्ययन करेगी. इसके बाद समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट DM को सौंपेगी.

DM ने साफ कर दिया है कि जांच प्रतिवेदन सामने आने के बाद जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसी के मुताबिक नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

DM ने क्या निर्देश जारी किया

DM दीपेश कुमार ने सदर अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, उनके परिजनों और मीडियाकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल तथा मर्यादित व्यवहार हर हाल में कायम रहना चाहिए.

भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं. इसके साथ ही डीएम ने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील की है ताकि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बिना रुकावट चलती रहें.

इसे भी पढ़ें: Bihar Ka Mausam: बिहार में 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने बताया 14 से 18 सितंबर तक किन-किन जिलों में होगी बारिश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन