आवासीय एकलव्य सेंटर के लिए जिले की तीन बालिकाओं का हुआ चयन

आवासीय एकलव्य सेंटर के लिए जिले की तीन बालिकाओं का हुआ चयन
आवास भोजन सहित 12 तक पढ़ाई व प्रशिक्षण का खर्च उठाएगी राज्य सरकार सहरसा . बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला कुश्ती संघ द्वारा खेल भवन में आये तकनीकी पदाधिकारी रेफरी के समक्ष कुश्ती बालक बालिका का ट्रायल करके चयनित किया गया था. जिसमें जिला से दो बालक पहलवान का चयनित किया गया. पंचगछिया के राहुल कुमार पिता शंभु शर्मा, कासिमपुर के मो इम्तियाज पिता इसाक का चयन हुआ था. इन दोनों का पाटलिपुत्र स्टेडियम कंकरबाग पटना के एकलव्य सेंटर में ट्रेनिंग चल रहा है. वहीं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा बालिका पहलवान का सूची भी प्रकाशित की गयी. जिसमें जिले के सलखुआ से चंचल कुमारी पिता बलबीर सिंह व खोचरदेवा सलखुआ से संध्या कुमारी पिता नंदन पासवान व अंशु कुमारी पिता संटू पासवान का चयन किया गया. सभी बालिका पहलवान बलवीर कुमार के स्कूल की है इन सभी का एकलव्य सेंटर उमर गर्ल्स कॉलेज बेगूसराय में हॉस्टल बनाया गया है. जहां लेडीज कोच द्वारा आवासीय निशुल्क 12वीं कक्षा तक पढ़ाई, सुबह शाम नाश्ता के साथ खेल कीट, खेल पोशाक, छात्रवृत्ति के रूप में प्रत्येक महीने 15 सौ रुपया सभी पहलवानों के खातों पर बिहार सरकार द्वारा दी जायेगी. साथ ही सरकारी नौकरी की गारंटी बिहार सरकार द्वारा की गयी है. इस चयन पर कुश्ती संघ सचिव सह नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर ने कहा कि उनका मेहनत, जुनून व संकल्पित विश्वास से सुदूरवर्ती गांव से बालिका पहलवानों का उदय हुआ. जिले में एकमात्र कुश्ती खेल में पांच जांबाज जिसमें दो बालक पहलवान एवं तीन बालिका पहलवानों का चयन किया गया. सभी खेलों को पीछे छोड़ते हुए यह सुनामी उपलब्धियां इतिहास बनाने का सौभाग्य जिले को प्राप्त हुआ. इस मौके पर जिले के सभी खेल संघों ने जांबाज पहलवानों को साथ ही सचिव सह नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




