आग लगने से घर में रखा हजारों की संपत्ति जलकर राख, नहीं हुई जानमाल की क्षति

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से घर में रखा हजारों की संपत्ति जलकर राख, नहीं हुई जानमाल की क्षति

आग लगने से घर में रखा हजारों की संपत्ति जलकर राख

विज्ञापन

सौरबाजार . घर में अचानक आग लग जाने से घर में रखा हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार विष्णुदेव पौद्दार के घर में शुक्रवार की मध्य रात्रि उस समय अचानक आग लग गयी जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे. आग की लपटों को देखकर आस-पड़ोस के लोगों द्वारा हल्ला करने पर गृहस्वामी की जब नींद खुली तो देखा की घर पूरी तरह धू-धूकर जल रहा है. सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक आग घर में रखे कपड़ा, अनाज, बक्सा, फर्नीचर सहित घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं को अपने आगोश में ले चुकी थी. घर में बंधे एक बकड़ी की भी आग में झुलसने से मौत हो गयी. संयोग था कि गृहस्वामी का समय रहते नींद खुल गय अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. पीड़ित विष्णुदेव पौद्दार ने बैजनाथपुर थानाध्यक्ष एवं सौरबाजार अंचलाधिकारी को आवेदन देकर उचित मुआवजा की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन