लाखों रुपए के मूल्य के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

Updated at : 23 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
लाखों रुपए के मूल्य के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

लाखों रुपए के मूल्य के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत भगवा पंचायत के गोपालपुर गांव के वार्ड संख्या आठ में शनिवार देर रात चोरों ने एक बार फिर एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की जानकारी पीड़ित गृहस्वामी को रविवार सुबह उस वक्त हुई, जब वह सोकर जगी. घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी बलवाहाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी स्व केदारनाथ राय की पत्नी वंदना देवी ने बलवाहाट थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. बलवा हाट थाना को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि शनिवार की रात प्रतिदिन के भांति वह खाना खाकर अपने घर में सो गयी. जिसके बाद वह रविवार सुबह सोकर जगी तो देखा कि उसके घर के एक गेट का ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद उसे चोरी होने की आशंका हुई. चोरी होने की आशंका पर जब उन्होंने अपने घर की जांच पड़ताल की तो पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा गोदरेज का ताला तोड़कर करीब तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया गया है. इधर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन