20 को रसोईया यूनियन का जिला मुख्यालय में होगा प्रदर्शन

20 को रसोईया यूनियन का जिला मुख्यालय में होगा प्रदर्शन
रसोईया यूनियन का कहरा प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न सहरसा . मिड डे मील वर्कस रसोईया यूनियन सीटू का कहरा प्रखंड स्तरीय बैठक माकपा जिला पार्टी कार्यालय में रविवार को निर्मल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते मिड डे मिल वर्कस रसोईया यूनियन सीटू के प्रदेश महासचिव व्यास प्रसाद यादव ने सरकार पर निशाना साधते कहा कि भाजपा व जदयू गठजोड़ सरकार रसोईया विरोधी व जनविरोधी सरकार है. एनडीए सरकार जब से बनी है तब से सुनियोजित तरीके से मजदूरों के अधिकार पर हमला कर रही है. जिसके खिलाफ 20 सितंबर को जिला मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन होगा. जिसमें मुख्य मांग रसोइया को 12 महीना का मानदेय देने, रसोईया को सरकारी कर्मचारी की दर्जा देने तक संघर्ष जारी रहेगा. जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि सरकार रसोईया को न्यूनतम मजदूरी की दर से कम दामों में काम कराया जाता है. महंगाई की मार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. इस महंगाई के दौर में 3350 रुपये से कुछ होने वाला नहीं है. सरकार तत्काल रसोईया की मांग को पूरा करे. मौके पर नौजवान सभा के जिला सचिव कुलानंद कुमार, निमार्ण श्रमिक नेता नसीम उद्दीन, रसोईया नीलम देवी, पूजा देवी, सावित्री देवी, मीरा देवी, सीता देवी, रूणा देवी, कैलाश स्वर्णकार, सिकेंद्र यादव, सुनिता देवी, लालो यादव, नारायण यादव, नूतन देवी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




