ePaper

शहरी आवास योजना में बड़े पैमाने पर हुई है गड़बड़ी : रितेश रंजन

Updated at : 27 Apr 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
शहरी आवास योजना में बड़े पैमाने पर हुई है गड़बड़ी : रितेश रंजन

शहरी आवास योजना में बड़े पैमाने पर हुई है गड़बड़ी : रितेश रंजन

विज्ञापन

दिशा की बैठक में सांसद प्रतिनिधि ने उठाये कई मुद्दे, सांसद प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में शहरी आवास योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. लाभुकों को निर्धारित राशि से अधिक राशि खाते में भेज बिचौलिया रकम उठवा कर घोटाला कर लिया. यह बातें रविवार को सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने रंगीनिया गांव स्थित समदर्शी आवास पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते कही. उन्होंने बताया कि नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुक के खाते में सरकार द्वारा तय राशि से ज्यादा राशि का भुगतान कराकर राशि बंदरबाट किया गया है. इसकी जांच एवं संबंधित बैंक से इसकी सूची उपलब्ध कराई जाय. नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन की सुविधा की गयी. लेकिन ऐसे लाभुक का ना तो स्वीकृति हो रहा, ना जिओ टैग हो रहा है. बल्कि चिन्हित लोगो से रूपया लेकर स्वीकृति एवं जिओ टैग किया जा रहा है. इसकी जांच कराई जाय. वहीं प्रखंड क्षेत्र के कठडुमर पंचायत के सरपंच चौक से धनपुरा पंचायत के आगर घाट तक प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत टेंडर होने के बावजुद भी सड़क का निर्माण नही किया गया है. पांच छह पंचायत की बड़ी आबादी को जोड़ने वाला यह मुख्य सड़क जर्जर स्थिति में है. इसके साथ ही आगर घाट से शहरबन्नी जाने वाले रास्ते में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण आवश्यक है. जिससे एक बड़ी आबादी खगड़िया जिल से जुड़ जाएगी. सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कठडुमर पावर ग्रिड जो 2022 में पूर्ण हो चुका हैं. यह सिर्फ 33 केवी तार के कनेक्शन नहीं होने के कारण अनुपयोगी बना हुआ है. इसे जल्द चालू कराने की मांग दिशा की बैठक में की गयी. साथ ही महिषी प्रखंड के बहोरबा से बेल डॉवर तक प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क सड़क जो झारा एवम घोंघेपुर पंचायत की मुख्य सड़क है. इस 11 किमी की सड़क का 2016 में टेंडर होने के बावजूद अभी तक बन नहीं पाया है. इस सड़क को यथाशीघ्र बनाये जाने की मांग दिशा की बैठक में की. वहीं सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित नेपाल रोड के समीप श्मसान घाट का स्थल चिन्हित है. यह जमीन बहुत गहरा है. इसमें मनरेगा योजना से मिट्टी भराई कार्य कराया जाय. सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड के कांठो पंचायत के चपरांव अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थय केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित किया जाये व भवन व आधुनिक सुविधा से सुसज्जित कराया जाये. इस केंद्र पर बड़ी आबादी की निर्भरता है. इसे राजकीय औषधालय का दर्जा भी प्राप्त है. लेकिन अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया. इस पर भी दिशा की बैठक में ध्यान आकर्षित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन