गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर राज्य सरकार सतत प्रयासरत: आलोक रंजन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर राज्य सरकार सतत प्रयासरत: आलोक रंजन
जिले में सफल 1532 शिक्षक अभ्यर्थियों को दो जगहों पर दिया गया नियुक्ति पत्र मुख्य कार्यक्रम स्थल पर, विधायक, विधान पार्षद, आयुक्त, डीएम सहित अतिथियों ने दिया नियुक्ति पत्र मुख्य कार्यक्रम स्थल पर रही अभिभावकों की भीड़ सहरसा . बीपीएससी परीक्षा में सफल शिक्षक अभ्यर्थियों को राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रविवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम पटना में आयोजित किया गया. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य मंत्रियों ने विभिन्न जिलों से आये सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. मुख्य कार्यक्रम के समापन के बाद जिला स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. जिले के सफल विद्यार्थियों के लिए प्रेक्षागृह में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां विधायक डॉ आलोक रंजन, विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव चौधरी, डीडीसी संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता आपदा संजीव कुमार चौधरी, एसडीओ प्रदीप कुमार झा, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वहीं सहरसा जिला में विभिन्न कक्षाओं के लिए 1532 सफल अभ्यर्थियों को योगदान पत्र दिया गया. जिसमें वर्ग एक से पांच तक 752, वर्ग छह सें आठ तक 268, वर्ग नौ से दस 264 एवं ग्यारहवीं से बारहवीं में 248 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इस दौरान महिला 855 एवं 577 पुरुष शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लगभग 250 से अधिक सफल शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जबकि शेष बचे अभ्यर्थियों को जिला स्कूल में नियुक्ति पत्र दिया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ आलोक रंजन ने कहा कि सभी शिक्षक समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देकर सरकार के विजन को सरजमीं पर उतार उनके सपनों को साकार करें. उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई देते कहा कि आज आप सबके जीवन के नये सफर की शुरुआत है. उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार लगातार नौकरी एवं रोजगार दिलाने का कार्य कर रही है. अबतक तीन लाख से अधिक बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली कर चुकी है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में शिक्षा का महत्व अधिक है. आज बिहार सरकार अपने बजट का 22 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च कर रही है. वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर राज्य सरकार सतत चिंतित है. उन्होंने कहा कि पहले लोग गांव के सरकारी स्कूल में पढ़कर आज उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर रहे हैं. शिक्षक आने वाली पीढ़ी को सुयोग्य बना देते हैं. उन्होंने अच्छे से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा दान करने से बढ़ती है. विधान परिषद डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि कोसी का क्षेत्र ज्ञान परंपरा का द्योतक है. यहां ज्ञान संपदा का अथाह भंडार है. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक जब तक गुड लर्निंग नहीं करता तब तक वह सुयोग्य शिक्षक नहीं हो सकता. अच्छे एवं महान शिक्षक बनने के लिए प्रतिदिन कुछ सीखने एवं पढ़ने की आदत अवश्य डालें. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई देते कहा कि आपको जहां तैनात किया जा रहा है. वहां शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर शिक्षित बिहार बनाने का संकल्प लें. जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने कहा बीपीएससी परीक्षाफल आपकी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि आज से आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी है. राज्य सरकार शिक्षा को लेकर बहुत ही गंभीर है. आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर योग्य शिक्षक बने हैं उसका लाभ अवश्य दे. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार द्वारा सभी इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण किया जा रहा है. मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डीपीओ संजय कुमार सहित शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




