थानाध्यक्ष ने राजनपुर बाजार के व्यवसायियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने राजनपुर बाजार के व्यवसायियों के साथ की बैठक

थानाध्यक्ष ने राजनपुर बाजार के व्यवसायियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा लगाने का दिया निर्देश महिषी. क्षेत्र के राजनपुर बाजार में लगातार हो रही आपराधिक घटना पर अंकुश लगाने की मंशा से महिषी थाना परिसर में व्यवसायियों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की. बैठक में मौजूद व्यवसायियों क़ो संबोधित करते थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने कहा कि कोसी के दियारा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों से अपराधी बाजार में आकर आपराधिक घटना क़ो अंजाम दे फरार हो जाते हैं. बाजार के सभी समृद्ध दुकानदार अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, ताकि घटना के बाद अपराधियों की पहचान की जा सके व मादक पदार्थों के विक्रेता पर नजर रखी जा सके. बैठक में अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, राजद नेता मीर रिजवान, व्यवसायी अजय साह, अभय कुमार, मीर अनवर, गौतम कुमार भगत, शमशेर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन