चोरों ने एक ही रात में दो मंदिरों को बनाया अपना निशाना

मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगीनिया गांव के वार्ड संख्या 14 का है.
सिमरी बख्तियारपुर. इन दिनों बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगीनिया गांव के वार्ड संख्या 14 का है. जहां अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो मंदिरों को अपना निशाना बनाया. बताया जाता है कि सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच 107 सड़क मार्ग के रंगीनिया गांव के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर व शिव मंदिर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. घटना की जानकारी आसपास के लोगों को उस वक्त हुई, जब सोमवार सुबह वह पूजा-अर्चना करने मंदिर परिसर पहुंचे. लोगों ने बताया कि चोरों के द्वारा शिव मंदिर से दो घंटी, माइक, एंप्लीफायर एवं दानपेटी में रखा नगदी की चोरी कर ली. वहीं हनुमान मंदिर में चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी की चोरी कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. बताया जाता है कि इससे पूर्व भी शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. फोटो – सहरसा 25 – इसी मंदिर में हुई चोरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




