ePaper

मुआवजे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बाजार बंद व प्रदर्शन जारी

Updated at : 02 Jun 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बाजार बंद व प्रदर्शन जारी

मुआवजे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बाजार बंद व प्रदर्शन जारी

विज्ञापन

अधिग्रहण किये गये जमीन का मुआवजे व घर खाली करने को छह माह का समय देने की कर रहे मांग सत्तरकटैया. भारतमाला परियोजना के तहत बिहरा पटोरी बाजार पर अधिग्रहण किये गये जमीन का मुआवजे व घर खाली करने के लिए छह माह का समय देने की मांग को लेकर दूसरे दिन सोमवार को भी बिहरा पटोरी बाजार बंद कर प्रदर्शन किया गया. व्यवसायियों ने सामूहिक रूप से अपनी अपनी दुकानों को बंद कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 29 मई को माइक से बिना मुआवजा दिये घर खाली करने का आदेश दिया गया था. तब लोग भयभीत होकर अधिकारी से मिले और धरना, बाजार बंदी तथा तीन जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है. लोगों ने कहा कि पूर्व में जहां सड़क बन गयी है, वहां के लोग आज तक मुआवजा के लिए ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं. धरनास्थल पर जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार. मुखिया प्रतिनिधि बिहरा भवेश पासवान. मुखिया राजकुमार चौधरी. मुकेश पोद्दार, नरेश मुखिया. दिलीप कुमार. प्रदीप कुमार. मो इरसाद. फिरदोश. श्याम पोद्दार. श्याम मुखिया. मो सुभान. अरूण गुप्ता. शंकर साह. आनंद पोद्दार. सुरेंद्र साहख् प्रभु ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन