तीन किलोमीटर तक बिजली के तार की हुई चोरी

कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लेडीज पर्स की चोरी
बनमा ईटहरी . बिजली चोरों का क्षेत्र में लगातार आतंक बढ़ता जा रहा है. इस ओर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. जिस कारण आए दिन ऐसा मामला सामने आ रहा है. थाना क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर तक बिजली का तार चोरी हो गया. इस चोरी से बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को करीब तीन लाख 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. किसानों के पटवन के लिए 11 हजार हाई वोल्टेज वाली विद्युत तार खेतों में लगाया गया था. इस मामले में कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बनमा ईटहरी नंदकिशोर कुमार ने थाने को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपने आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि सरबेला पुल घाट से बरपोखरिया तक करीब तीन किलोमीटर तक कुल 33 पोल के 11 केवी बिजली तार, वी क्रॉस सहित पिन इंसुलेशन की चोरी कर ली गयी है. जिसका अनुमानित कीमत करीब तीन लाख 80 हजार रुपये है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी मार्च महीने में परसबन्नी विश्वकर्मा चौक से खुरेशान तक लगभग तीन किलोमीटर बिजली के तार अज्ञात चोरों द्वारा काट लिया गया था. लगातार ऐसी मामला है सामने आ रही. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










