घरवालों ने ही युवती का शव छिपाने के उद्देश्य से दबा दिया था जमीन में

Updated at : 03 Aug 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
घरवालों ने ही युवती का शव छिपाने के उद्देश्य से दबा दिया था जमीन में

सौरबाजार पुलिस ने 30 जुलाई को थाना क्षेत्र के महेशपुर बहियार स्थित नगर के गड्ढे से एक युवती का सड़ा गला शव बरामद मामले का उद्भेदन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सहरसा. सौरबाजार पुलिस ने 30 जुलाई को थाना क्षेत्र के महेशपुर बहियार स्थित नगर के गड्ढे से एक युवती का सड़ा गला शव बरामद मामले का उद्भेदन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उद्भेदन को लेकर सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि महेशपुर बहियार स्थित नगर के गड्ढे में बीते 30 जुलाई को एक युवती का सड़ा गला शव मिट्टी के अंदर गड़ा बरामद हुआ था. इसे लेकर महाल चौकीदार के बयान पर सौरबाजार थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था. अनुसंधान के क्रम में थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के खैरा गांव की रहने वाली एक युवती पिछले कुछ दिनों से गायब है. जिस संबंध में उसके परिजन व रिश्तेदार कुछ छिपा रहे हैं. सूचना के सत्यापन के लिए युवती के भाई को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गयी तो उसने घटना के दिन दिल्ली में रहने की बात कहते हुए युवती के कपड़े, कद काठी से उक्त शव को अपनी बहन होने की संभावना जतायी. उसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को युवती के बहनोई महेशपुर निवासी धर्मदेव कुमार उर्फ धर्मा पिता प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया. जहां बहनोई धर्मा ने घटना में युवती की मां भूलो देवी, युवती का भाई विवेक कुमार, धर्मा का पिता प्रमोद यादव उर्फ रहमान, युवती के मौसा मंटून यादव एवं युवती के मामा विगन यादव द्वारा युवती के जहर खा लेने से मृत्यु हो जाने के बाद उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से महेशपुर बहियार स्थित नगर में गाड़ दिए जाने की बात स्वीकार की. उसके बाद लड़की के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि घटना में शामिल अन्य सदस्य फरार हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं घटना के उद्भेदन में सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन