ePaper

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने थाईलैंड में कराया अपना नाम दर्ज

Updated at : 10 Jan 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने थाईलैंड में कराया अपना नाम दर्ज

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने थाईलैंड में कराया अपना नाम दर्ज

विज्ञापन

जिले के बच्चों ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता प्रतियोगिता में प्राप्त किया 13 मेडल सहरसा . स्ट्रीट डांस एकेडमी के बच्चों ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में 13 मेडल लाकर इतिहास रच दिया है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में पूरे भारत के सभी राज्य से लगभग सात सौ बच्चों ने भाग लिया था. जिसमें बिहार के बच्चों की प्रतिभा अव्वल रही. जिले के बच्चों ने कुल 13 पदक अपने नाम कर अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता थाईलैंड में अपना नाम दर्ज किया है. सभी चयनित प्रतिभागी के नाम समूह लोकनृत्य स्ट्रीट डांस एकेडमी ग्रुप के सोनाक्षी, आकृति, गुणी, प्रियंका, ब्रोंज मेडल तिकड़ी लोकनृत्य में मैथिली, अदित्री, रियांशी सिल्वर मेडल, युगल नृत्य में अक्षय, आयुष ब्रोंज मेडल मिला. वहीं एकल नृत्य में मिशीता बंका ब्रोंज मेडल, प्रांशी मानधाना सिल्वर ब्रोंज, विशांक सिंह सिल्वर मेडल, श्रेया गुप्ता सिल्वर मेडल, राजनंदनी सिल्वर मेडल, अवनीश कुमार ब्रोंज मेडल, पुष्कर वत्स सिल्वर मेडल, आदित्य गोल्ड मेडल, पवित्रा कुमारी को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है. सफल बच्चों ने इसका श्रेय संस्थान के गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया. मालूम हो कि स्ट्रीट डांस एकेडमी के निर्देशक व बिहार डांस स्पोर्ट्स यूनिट के ज्वाइंट सेक्रेटरी नवीन सिंह राजपूत के नेतृत्व में बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होकर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जगह सुनिश्चित की है. नवीन ने बताया कि बच्चों ने पूरे साल मेहनत की थी. इस प्रतियोगिता में अव्वल आने व बच्चों की इस सफलता से पूरे संस्थान परिवार जिला व राज्य भर में खुशी का माहौल है. बिहार कोच सूरज वर्मा के मार्गदर्शन से बच्चों ने अपना जलवा बिखेरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन