अंचल कार्यालय पहुंचे लाभुकों ने सीआई पर लगाया परेशान करने का आरोप

Updated at : 24 Feb 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
अंचल कार्यालय पहुंचे लाभुकों ने सीआई पर लगाया परेशान करने का आरोप

अंचल कार्यालय पहुंचे लाभुकों ने सीआई पर लगाया परेशान करने का आरोप

विज्ञापन

हंगामा करने पर सीओ ने सीआई को बुलाकर लाभुकों की सुनी समस्या कहरा. अंचल कार्यालय में सोमवार को क्षेत्र के कई लाभुक आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे थे. अंचल कार्यालय में संबंधित राजस्व कर्मियों द्वारा आवेदन पर स्वीकृति नहीं देने को लेकर लाभुकों ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद अपने वेश्म मे बैठे सीओ ने लाभुकों से संबंधित जानकारी लेने के लिए सीआई चंद्रभूषण सिंह को बुलाया. अंचल कार्यालय पहुंचे सीआई चंद्रभूषण सिंह ने सभी को आवेदन में और आवश्यक कागज़ संलग्न करने को कहा. जिससे आवेदन पत्र को स्वीकृत किया जा सके. वहीं कुछ लाभुकों ने बताया कि सीआई के आश्वासन के कारण कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. फिर भी सीआई कार्य करने को लेकर टाल मटोल कर रहे हैं. नरियार पंचायत की महिला लाभुक चुनिया देवी ने बताया कि पंचायत के राजस्व कर्मी पिंकी कुमारी के अवकाश में रहने के कारण अंचल कार्यालय पहुंची तो सभी ने कहा कि संबंधित राजस्व कर्मी के बदले सीआई कार्य करने को अधिकृत होते हैं. लेकिन महिला लाभुक को भी अपने आवासीय,आय और जाति प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो गयी. वहीं नरियार पंचायत के ही मो अफरोज आलम के पास जमीन के केबाला में जाति का उल्लेख रहने के बावजूद सीआई चंद्रभूषण सिंह ने जाति प्रमाण बनवाने के आवेदन पर अनुशंसा करने से इंकार कर दिया. इसी तरह नरियार पंचायत के मो अंसारउलहक आय प्रमाणपत्र के लिए संबंधित वार्ड पार्षद से अनुशंसा कर लाये थे. लेकिन आश्वासन के बावजूद सीआई ने आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन को स्वीकृत नहीं किया. जिस पर अन्य आये हुए लाभुक अब्दुल खालिद, संगीता देवी व अन्य ने हंगामा कर दिया. हंगामा को देखते सीओ सौरभ कुमार ने सीआई को अपने कक्ष में बुला बारी-बारी से सभी लाभुकों से बात की. इस संबंध मे सीओ सौरभ कुमार ने बताया की लाभुकों की समस्या सुन कर समस्या का निदान करने का प्रयास किया जायेगा. मालूम हो कहरा अंचल कार्यालय पूर्व से ही विवादों के घेरे मे चला आ रहा है. जिसके कारण कहरा अंचल के अंचलाधिकारी सहित कर्मियों पर गाज गिर चुकी है. फिर भी कहरा अंचल क्षेत्र के लोगों को अंचल कार्यालय के कार्यों पर संदेह उत्पन्न होते रहता है. फोटो – सहरसा 10 – आवेदन लेकर अंचल कार्यालय मे अंचल कार्यालय का विरोध करते लाभुक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन