पुत्र के फोन-पे पर रिश्वत वसूलने वाले बीएलओ से बीडीओ ने पूछा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
पुत्र के फोन-पे पर रिश्वत वसूलने वाले बीएलओ से बीडीओ ने पूछा स्पष्टीकरण

प्रखंड क्षेत्र के हाटी पंचायत के मतदान केंद्र भाग संख्या 17 के बीएलओ रामविलास कुमार रमन के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लोगों से बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही थी.

विज्ञापन

नाम जोड़ने के लिए मतदाताओं से अपने पुत्र के फोन-पे पर राशि वसूल रहे थे बीएलओ

मुखिया फुलेश्वर सादा की शिकायत पर बीडीओ ने लिया एक्शन

नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के हाटी पंचायत के मतदान केंद्र भाग संख्या 17 के बीएलओ रामविलास कुमार रमन के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लोगों से बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही थी. दर्जनों लोगों से तो नगद ही वसूली की गयी, वहीं कुछ लोग जिनके पास नगद राशि उपलब्ध नहीं थी, उनसे अपने पुत्र विकास कुमार के फोन पे पर राशि की वसूली की गयी. उसी में से कुछ जागरूक लोगों ने पंचायत के मुखिया फुलेश्वर सादा से इस बात की शिकायत की. जिसके बाद मुखिया फुलेश्वर सादा द्वारा स्थानीय लोगों से वसूली की साक्ष्य संकलन कर बीडीओ से साक्ष्य सहित लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गयी. शनिवार को बीडीओ प्रिया भारती ने उक्त आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे में अपना जवाब देने को कहा है. बीडीओ द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि मुखिया ग्राम पंचायत हाटी द्वारा अधोहस्ताक्षरी को समर्पित परिवाद पत्र में यह अंकित किया गया है कि बीएलओ रामविलास रमन द्वारा अपने क्षेत्रांतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, फोटो बदलने आदि कार्यों के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये की दर से अवैध वसूली की जा रही है.

इस संदर्भ में एक वीडियो क्लिप प्रेषित किया गया है, जिसमें उक्त बात की पुष्टि होती है. साथ ही आपको ऑनलाइन भेजे गए अन्य 800 रुपये की पावती भी भेजी गयी है. मुखिया ग्राम पंचायत हाटी द्वारा प्रेषित पत्र एवं वीडियो क्लिप से स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा मतदाताओं के नाम जोड़ने आदि कार्य के लिए पैसे की उगाही की जाती है, जो बिहार सरकारी सेवक के आचरण के विरुद्ध है. निर्देश है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित कर दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन