पुराने बस स्टैंड में मिट्टी के ढेर में छिपाकर रखी गयी 123 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड में मिट्टी के ढेर में छिपाकर रखी गयी 123 लीटर विदेशी शराब बरामद

फोटो - सहरसा - बरामद शराब के साथ पुलिस गिरफ्त में कारोबारी | Prabhat Khabar Network

सहरसा के पुराने बस स्टैंड में मिट्टी के ढेर में छिपाकर रखी गई 123 लीटर विदेशी शराब उत्पाद विभाग ने बरामद की। दो कारोबारी गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध।

विज्ञापन

दो कारोबारी गिरफ्तार, उत्पाद विभाग की गुप्त सूचना पर कार्रवाई, एक विधि विरुद्ध बालक भी निरुद्ध ऑफिसर चॉइस के फ्रूटी पैक शराब की खेप जब्त सहरसा. मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर शहर के पुराने बस स्टैंड परिसर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया. वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया. बरामद शराब की कुल मात्रा 123 लीटर बतायी गयी है. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड परिसर में जमा मिट्टी के ढेर के अंदर विदेशी शराब छिपाकर रखी गयी है और वहां से उसकी आपूर्ति की जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. तलाशी के दौरान परिसर में अलग-अलग स्थानों पर जमा मिट्टी के ढेर की खुदाई करायी गयी, जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. शराब को इस तरह से मिट्टी के अंदर दबाकर रखा गया था कि किसी को उस पर संदेह न हो. उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. बरामद सभी शराब ऑफिसर चॉइस ब्रांड के फ्रूटी पैक में थी. जब्त शराब की कुल मात्रा 123 लीटर आंकी गयी है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनकी पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माहखर वार्ड नंबर 7 निवासी स्व बहादुर साह के पुत्र अरविंद साह तथा सुपौल जिला के लोकहा थाना क्षेत्र के गढ़बरुआरी वार्ड नंबर 6 निवासी सियाराम साह के पुत्र जीतू कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों एवं निरुद्ध विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लायी गयी थी और इसके पीछे सक्रिय अन्य लोगों की क्या भूमिका है. उत्पाद विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. फोटो - सहरसा - बरामद शराब के साथ पुलिस गिरफ्त में कारोबारी. फोटो - सहरसा - शराब जब्त करते उत्पाद पुलिस

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन