11 लाख की लागत से 550 फीट लंबा चचरी पुल तैयार, आवागमन हुआ सुलभ

Updated:
विज्ञापन
11 लाख की लागत से 550 फीट लंबा चचरी पुल तैयार, आवागमन हुआ सुलभ

11 लाख की लागत से 550 फीट लंबा चचरी पुल तैयार, आवागमन हुआ सुलभ

विज्ञापन

कोसी के सुभाष घाट पर बना चचरी पुल, एक लाख की आबादी को मिली बड़ी राहत सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रितेश रंजन, वीआईपी नेता मिथिलेश विजय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन सिमरी बख्तियारपुर. अनुमंडल क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर रहने वाली बड़ी आबादी को गुरुवार को आवागमन की बड़ी सौगात मिली. कोसी नदी स्थित सुभाष घाट पर जनसहयोग और निजी प्रयास से बने चचरी पुल का गुरूवार शाम करीब 4 बजे विधिवत उद्घाटन किया गया. सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रितेश रंजन, वीआईपी नेता मिथिलेश विजय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुल को आम लोगों के लिए समर्पित किया. एक माह की मेहनत लायी रंग सुभाष घाट सह सुभाष घाट पर बना यह पुल करीब 550 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा है. नाविकों और स्थानीय लोगों के अनुसार इसके निर्माण में करीब 11 लाख रुपये की लागत आयी है. पुल को तैयार करने के लिए पिछले एक महीने से 25 कारीगर और 15 – 20 मजदूर दिन – रात मेहनत कर रहे थे, जिसका नतीजा है कि यह पुल समय पर बनकर तैयार हो गया. लाखों लोगों का सफर होगा आसान उद्घाटन के अवसर पर भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा कि इस पुल के बन जाने से तटबंध के अंदर रहने वाले हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है. अब वे कम समय में प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालय तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इस पुल के चालू होने से दियारा क्षेत्र की चानन, अलानी, कबीरा, साम्हरखुर्द और धनुपरा जैसी पंचायतों का सीधा संपर्क मुख्य धारा से हो गया है. इससे इन पंचायतों के करीब एक लाख से अधिक लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी और व्यापारिक व सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. वहीं वीआईपी नेता मिथिलेश विजय ने कहा कि चचरी पुल बनने से दियारा क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी. फिलहाल चचरी पुल बना है. उत्साह का माहौल पुल के उद्घाटन के मौके पर ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गयी. इस मौके पर मनीलाल यादव, आलोक भारती, रामविलास यादव, पारस भगत, खगेश कुमार, मोहन जायसवाल, ललन चौधरी, रौहित चौधरी, सुशील चौधरी, रामचंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, कमल शर्मा, छबिलाल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन